{"_id":"6797d843d2369ba1d30186ed","slug":"map-of-swimming-pool-changed-on-paper-same-work-is-going-on-on-ground-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-146755-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कागजों में बदला स्विमिंग पूल का नक्शा, जमीनी पर वैसे ही चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कागजों में बदला स्विमिंग पूल का नक्शा, जमीनी पर वैसे ही चल रहा काम
Tue, 28 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डा नादौन के साथ निर्माणाधीन बहुउद्देशीय खेल परिसर भवन। संवाद
हमीरपुर। बस अड्डा नादौन के समीप 64 करोड़ रुपये से बन रहे बहुउद्देशीय खेल परिसर में स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य नए सिरे से नहीं किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा कागजों पर नक्शा बदले जाने के दावे किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव की संभावनाएं संदिग्ध हैं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल विशेषज्ञों व प्रशासनिक अधिकारियों की आपत्तियों के बावजूद स्विमिंग पूल के डिजाइन में सुधार नहीं किया गया।चार जनवरी को खेल विशेषज्ञों ने निरीक्षण के दौरान स्विमिंग पूल को मानकों के अनुरूप न होने का तर्क देकर निर्माण कार्य रोकने की सिफारिश की थी। बावजूद इसके 40 फीसदी कार्य पूर्ण होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने निर्माण जारी रखा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निजी तौर पर निरीक्षण कर कार्य को नए सिरे से न करने के निर्देश दिए हैं।
इससे यह स्पष्ट है कि बहुउद्देशीय खेल परिसर में किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के दौरान दिक्कतों का सामना करेंगे। खेल परिसर में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए स्विमिंग पूल की लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 21 मीटर रखी गई है।
विज्ञापन
हालांकि खेल विभाग के मानकों के अनुसार इसकी लंबाई कम से कम 50 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर होना आवश्यक है। इसके साथ ही भूतल पर बनाई गई शूटिंग रेंज परिसर में शौचालय की सुविधा नहीं रखी गई है। इससे कम से कम 50 किलोग्राम की शूटिंग किट डालकर शूटिंग खिलाड़ी प्रथम तल पर शौचालय प्रयोग नहीं कर पाएंगे। विशेषज्ञों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई न होने का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा। इस तरह के निर्माण में मानकों की अनदेखी खेल विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है।
खेल विशेषज्ञों ने निर्माण कार्य में जो खामियां बताई थीं, उनकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। मगर अब निर्माण कार्य 40 फीसदी से अधिक होने से नए सिरे से कार्य न करने के आदेश मिले हैं।
- पूर्ण कटोच, जिला खेल अधिकारी
खेल विशेषज्ञों के निर्देशों के बाद स्वीमिंग पुल की ड्राइंग में बदलाव करवाया गया है। मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार खेल परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
-पंकज कौशल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी नादौन