फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Manohar became the convener of the Pensioner Joint Struggle Committee Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हमीरपुर के संयोजक बने मनोहर

Thu, 25 Dec 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Manohar became the convener of the Pensioner Joint Struggle Committee Hamirpur.
हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई हमीरपुर की बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक डीएस ढटवालिया ने की। बैठक में हमीरपुर कार्यकारिणी गठन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मनोहर लाल शर्मा को संयोजक, रमेश और होशियार सिंह को सहसंयोजक, यशवीर को महासचिव, देशराज को उपमहासचिव, मनोहर लाल को अतिरिक्त महासचिव, विनोद कुमार को वित्त सचिव चुना गया। प्रेस सचिव राज कुमार और संयुक्त सचिव का दायित्व एमएस पठानिया को दिया गया।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वर्तमान सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। 28 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्वासन दिया था कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर संगठन की मांगों के बारे में सरकार-प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी। अभी तक बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संगठन के पदाधिकारियों को शीघ्र बैठक के लिए बुलाया जाए और पेंशनर की मांगों पर उचित निर्णय लिया जाए। एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं दी जाती है। देनदारियां लंबित पड़ी हैं। उनकी मांगों को नहीं माना गया तो हर जिले में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकारी की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed