फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mandi team scored 226 runs in cricket semi-final match

Hamirpur (Himachal) News: क्रिकेट सेमिफाइनल मुकाबले में मंडी की टीम ने बनाए 226 रन

Wed, 15 May 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में मंडी और कांगड़ा के बीच खेला जा रहा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे मंडी और कांगड़ा के बीच अंडर-19 वर्ग सेमिफाइनल मुकाबले में मंडी की टीम ने पहली पारी में 226 रन जबकि कांगड़ा की टीम ने पहली पारी में 83 रन बनाए। इससे पूर्व मंडी की टीम ने बुधवार सुबह जब अपनी पहली पारी के पिछले स्कोर सात विकेट पर 295 रन से आगे खेलना शुरू किया तो मात्र एक रन जोड़कर 92.5 ओवर में 296 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने तीन, सिदक तथा वंश धीमान ने दो-दो जबकि अगम व आर्य ने एक विकेट हासिल किया। इसके जवाब में उतरी कांगड़ा की टीम अपनी पहली पारी में 38 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर आउट हो गई। अग्रिम चंबयाल ने 50 रन का योगदान दिया। मंडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनस्वी ने पांच, लक्ष्य ने दो तथा सुदेश्वर ने एक विकेट हासिल किया, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मंडी की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 45 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बना दिए। गंगा सिंह ने 49 रन का योगदान दिया जबकि देवेश नाबाद 32 रन पर खेल रहे हैं। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिदक, अभिषेक तथा आर्यन ने एक-एक विकेट लिया। मंडी को पहली पारी के आधार पर 213 रनों की महत्वपूर्ण लीड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed