फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mandi defeated Lahaul Spiti by five wickets in T-20 match

Hamirpur (Himachal) News: टी-20 मुकाबले में मंडी ने लाहौल स्पीति को पांच विकेट से हराया

Sat, 22 Jun 2024 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में शनिवार को सीनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत टी 20 मुकाबले में मंडी ने लाहौल स्पीति को पांच विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लाहौल स्पीति की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाए। इसमें अरुण ने नाबाद 51 रन बनाए। जबकि विजय ठाकुर ने 65 तथा अमन ने 36 रन का योगदान दिया। मंडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत बख्शी, राहुल तथा ऋषि धवन ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडी की टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लोकेश ने नाबाद 28 रन बनाए जबकि आयुष जम्वाल ने 40, ऋषि धवन ने 35, राघव धवन ने 22 तथा एकांत ने 20 रन का योगदान दिया। लाहौल स्पीति की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजीज मोहम्मद ने दो विकेट लिए तथा अजय, धीरज और अमन ने एक-एक विकेट हासिल किया। अंत में मंडी ने लाहौल स्पीति को पांच विकेट से हराकर यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed