फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mandal president elected

Hamirpur (Himachal) News: सोलन शहरी की कमान शैलेंद्र गुप्ता, ग्रामीण में चंद्रकांत बने अध्यक्ष

Tue, 17 Dec 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने 13 में से 11 मंडलों पर की सर्वसम्मति से अध्यक्षों की नियुक्तिदून व अर्की मंडल में फंसा पेंच, बुधवार को होगी यहां के अध्यक्षों की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा ने जिले के कई मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसमें कुल 13 मंडल अध्यक्ष बनाए जाने हैं। इसमें सोलन के तीन मंडलों में आम सहमति से अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इसमें शैलेंद्र गुप्ता सोलन शहरी के अध्यक्ष होंगे, जबकि सोलन ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्र कांत चुने गए। इसी तरह कंडाघाट ग्रामीण की जिम्मेवारी मदन ठाकुर को सौंपी गई। उधर, कसौली मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मेहता व कसौली के लक्ष्मी दत्त अत्री को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह दून के पट्टा मंडल के अध्यक्ष का जिम्मा खेमचंद को सौंपा गया। इसी अर्की निर्वाचन क्षेत्र के दाड़लाघाट मंडल के अध्यक्ष पद पर राकेश ठाकुर की ताजपोशी हुई है। जयनगर से राजेश महाजन को मौका दिया गया है। वहीं नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ शहरी मंडल की अध्यक्ष शालिनी को बनाया गया है। पंजेहरा की कमान जोगिंद्र जिंदू को सौंपी गई। इसी तरह रामशहर की कमान कुलभूषण को सौंपी गई है।
भाजपा हाईकमान ने सोलन निर्वाचन क्षेत्र में जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र रिजर्व है ऐसे में दो मंडलों में एक राजपूत नेता को एक पंडित नेता काबिज हुए हैं, जबकि सोलन में कारोबारी को मौका दिया गया है। इसी तरह कसौली मंडल में बनाए गए मदन मोहन मेहता व लक्ष्मी दत्त अत्री पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल के करीबी हैं। यही कारण है कि पार्टी ने इन्हें नियुक्ति दी है।
विज्ञापन

दून निर्वाचन क्षेत्र में भी दो मंडल है जिसमें दून व पट्टा शामिल है, लेकिन दून मंडलाध्यक्ष का चुनाव लंबित रखा गया है क्योंकि यहां पर अभी दावेदारों को लेकर आम राय नहीं बना पाई है। पट्टा भाजपा मंडल के अध्यक्ष खेमचंद बनाए गए हैं। यह पट्टा ग्राम पंचायत के प्रधान भी हैं। खेमचंद पूर्व विधायक परमजीत पम्मी के करीबी बताए जाते हैं। अगले दो दिन के अंदर दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष का भी चुनाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि जिला के 13 मंडलों में से 11 मंडलों के चुनाव आम राय से हुए हैं। दून मंडल व अर्की शहरी मंडल का चुनाव बुधवार को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed