फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man faints after seeing fire reaching his house from forest

Hamirpur (Himachal) News: जंगल से घर तक पहुंची आग को देखकर व्यक्ति बेहोश

Fri, 14 Jun 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

अवाहदेवी में मकान आया जंगल की आग की चपेट में, लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। प्रचंड गर्मी में जिले के जंगल लगातार जल रहे हैं। अवाहदेवी कस्बे से 500 मीटर की दूरी पर जंगल में लगी आग एक रिहायशी मकान तक पहुंच गई। आग को घर की तरफ तेजी से बढ़ता देख परिवार का सदस्य बेहोश हो गया। उसे टौणी देवी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर किया गया है। वहीं, आग से मकान की निचली मंजिल में रखी इमारती लकड़ी और पशुओं का चारा राख हो गया है। यह मकान पीड़ित बलवीर सिंह का है। बलवीर के बड़े भाई कर्म चंद थापर आग की लपटों को देख कर बेहोश हो गए। आग से कमरे के अंदर रखा घास काटने का टोका और उसकी मोटर भी जल गई है। जन सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया और मकान को जलने से बचा लिया गया। पीड़ित परिवार का तकरीबन 2 लाख का नुकसान हुआ है। बगवाड़ा पंचायत के प्रधान देश राज चंदेल ने राजस्व विभाग से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। हलका पटवारी जगजीत चौहान ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है। नियमों के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed