फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man dies after tractor overturns, brother had died two days ago

Hamirpur (Himachal) News: ट्रैक्टर पलटने से व्यक्ति की मौत, दो दिन पहले भाई का हुआ था निधन

Wed, 19 Nov 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 19 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर/नादौन। थाना नादौन के तहत समलेह गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथ बैठे व्यक्ति की मौत हो गई।
हादसे में काल का ग्रास बने 52 वर्षीय पवन के बड़े भाई की दो दिन पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक बेटे को खोने के बाद बूढ़ी मां की आंखों के आंसू सूखे भी नहीं थे और समय ने तीन दिन में दूसरा बेटा भी छीन लिया।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार शाम को हुआ। इसमें पवन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्राम पंचायत बरधियाड़ के गांव रतियां का पवन कुमार रैल में सैलून चलाता था और दुकान बंद करने के बाद अजय कुमार निवासी बरोटी के ट्रैक्टर पर घर जा रहा था। अचानक समलेह के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसमें अजय कुमार और पवन कुमार दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को नादौन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पवन कुमार के परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और बेटी है। उसके बड़े भाई करतार चंद का दो दिन पहले ही बीमारी के कारण निधन हो गया था।
वहीं, पांच वर्ष पहले उसके पिता का भी देहांत हो गया था। पवन की बेटी जमा एक कक्षा की छात्रा है, जबकि उसकी पत्नी मनरेगा में दिहाड़ी लगाती है। पवन कुमार की मौत के साथ ही गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पवन कुमार तीन भाइयों में मंझला था, जबकि छोटा भाई दुकान करता है।
इस संबंध में पंचायत प्रधान गोविंद पठानिया ने बताया कि पवन कुमार का परिवार गरीब वर्ग से संबंध रखता है। तीन भाइयों में से दो भाइयों की मौत हो गई है। इससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed