{"_id":"5de949da8ebc3e54b639c15f","slug":"man-died-hamirpur-hp-news-sml3166654146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर अधेड़ की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर अधेड़ की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत वार्ड-2 निवासी एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड दो निवासी रमेश कुमार (62) वीरवार दोपहर पशुओं के लिए चारा लाने के लिए स्थानीय वार्ड-2 में ही नर्वदेश्वर मंदिर के पास पेड़ पर चढ़ा। पेड़ की टहनियां काटते-काटते वह संतुलन खो बैठा और नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उसे स्थानीय सामुदायिक अस्पताल लाया गया, लेकिन रमेश कुमार ने यहां दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।