फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man burnt by furnace fire dies in PGI

Hamirpur (Himachal) News: भट्टी की आग से झुलसे व्यक्ति की पीजीआई में मौत

Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्य बाजार सुजानपुर में पांच दिन पूर्व आग से झुलसे व्यक्ति की वीरवार सुबह पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कृष्ण कुमार निवासी कनेरड़ सुजानपुर बाजार में लंबे समय से हलवाई की दुकान पर कार्य करता था।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व सुबह 3:00 बजे के करीब उन्होंने भट्टी पर पानी गर्म करने को रखा, लेकिन भट्टी ऑन करते ही गैस चूल्हे ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह से झुलस गए। घायल अवस्था में उन्होंने शोर मनाया। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर से जांच के बाद चिकित्सकों ने बिलासपुर एम्स भेज दिया। एम्स से शिमला और बाद में चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed