फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Make provision of Rs 10,000 for TB patients in panchayats: ADC

पंचायतों में टीबी मरीजों के लिए करें 10,000 रुपये का प्रावधान : एडीसी

Wed, 10 Sep 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Sep 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Make provision of Rs 10,000 for TB patients in panchayats: ADC
जिला टीबी फोरम, क्षयरोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी अभिषेक गर्ग। -स्रोत : स्व
हमीरपुर। जिला पंचायती राज विभाग प्रत्येक पंचायत में टीबी मरीजों के लिए कम से कम 10,000 रुपये का प्रावधान करे। यह राशि ग्राम पंचायत विकास योजना के हेल्थ थीम के तहत टीबी मरीजों को पोषण और उपचार उपलब्ध कराने में खर्च की जाएगी। यह निर्देश एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला टीबी फोरम एवं क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और उपचार की जानकारी दी। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत लगभग आठ थीम हैं। इनमें हेल्थ भी शामिल है। ऐसे में टीबी मरीजों के लिए 10,000 रुपये का प्रावधान किया जाए, ताकि इस धनराशि से टीबी मरीजों को पोषण दिया जा सके। इससे टीबी मरीजों की जिंदगी संवरेगी।
विज्ञापन

एडीसी ने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनें और पोषण किटें उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की पहचान, उनका पूर्ण उपचार और पोषण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर चार टीबी चैंपियन भी मौजूद रहे, जिन्होंने टीबी को हराने के अपने अनुभव साझा किए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देसराज शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed