फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Main smuggler arrested in case of death of NIT student due to drug overdose

Hamirpur (Himachal) News: ड्रग ओवरडोज से एनआईटी के छात्र की मौत के मामले में मुख्य तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 02:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Main smuggler arrested in case of death of NIT student due to drug overdose
एनआईटी हमीरपुर में ड्रग ओवरडोज से छात्र मौत मामले का का किंगपिन गिरफतार। संवाद।
पुलिस ने होशियारपुर से आरोपी को धरा, 17 तक पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई केस, तस्करों से लाखों लेनदेन के सबूत मिले

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में ड्रग ओवरडोज से बिलासपुर के एमटेक के छात्र सूजल की मौत के मामले में चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी कुलविंद्र हमीरपुर पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर हिमाचल में कई थानों में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में संलिप्तता पाई गई है। कुलविंद्र के प्रदेशभर में नशा तस्करों से संपर्क थे। कुलविंदर के लाखों के वित्तीय लेनदेन पाए गए हैं। लंबी पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि छात्र सूजल ने जिस ड्रग का प्रयोग किया था वह कुलविंद्र से ही खरीदा गया था।
बीते वर्ष 23 अक्तूबर को ड्रग ओवरडोज से छात्र सूजल की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 नवंबर 2023 को पंजाब के जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पकड़े गए आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य बैंक लेनदेन के आधार पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। अब इन आरोपियों के संपर्कों के आधार कुलविंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की संपर्कों की जांच में पाया गया कि इस नेटवर्क में संलिप्त कुलविंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र सतपाल सिंह गांव व डाकघर डंगाणा कलां थाना मॉडल टाउन होशियारपुर जिला होशियारपुर पंजाब से चिट्टा खरीदा गया था। कुलविंद्र इस मामले का किंगपिन माना जा रहा है। आरोपी के संपर्क प्रदेशभर के थानों में दर्ज एनडीपीएस के मामलों के पाए गए हैं। पुलिस को पहले पकड़े गए आरोपियों के कुलविंद्र से संपर्क के पुख्ता सबूत भी मिले हैं। इस मामले में अभी तक कई आरोपी जेल में है जबकि कइयों को जमानत मिल चुकी है। बीते वर्ष नवंबर में दो नशा तस्करों अमनप्रीत उर्फ अमन पावलो निवासी मकान नंबर 1701 वार्ड नंबर छह सुंदरनगर नकोदर जिला जालंधर और करमपाल सिंह निवासी गांव धंडोवाल थाना नकोदर जिला जालंधर पंजाब को हमीरपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपी अमनप्रीत जिला ऊना के गांव अपर भंजाल, डाकघर सुंकाली तहसील घनारी जीवन जोत नशा मुक्ति सेंटर चलाता था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस सेंटर की आड़ में जिला हमीरपुर तथा राज्य के अन्य जिलों में नशे का कारोबार फैलाया गया था।
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह आरोपी इस मामले का किंगपिन है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई थानों में मामले दर्ज हैं। प्रदेशभर के कई हिस्सों के नशा तस्करों से संपर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी को अदालत से 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। एनडीपीएस के मामलों के आरोपियों से कुलविंद्र के लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। सभी थानों से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed