फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Made aware about ragging crime

Hamirpur (Himachal) News: रैगिंग अपराध के बारे में किया जागरूक

Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
धनेटा कॉलेज में किया व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर नीलम कुमारी ने की। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान समय में महिला सशक्तीकरण से संबंधित संसारभर में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप आज सभी शिक्षण संस्थानों में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का सृजन किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जीवन में शिक्षा का महत्व और जीवन के सर्वांगीण विकास की स्थितियों के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने रैगिंग अपराध के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। छात्रवृत्ति समिति ने विद्यार्थियों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। छात्रवृत्ति समिति के समन्वयक डॉ. प्रीतम ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. रजनीश कुमार, प्रोफेसर मदन सिंह, डॉ. अजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक सुषमा कुमारी, विक्रम सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed