{"_id":"672d22b57716ac488c0e0db4","slug":"machinery-worth-lakhs-stolen-from-ramehada-village-jaica-drinking-water-scheme-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-140214-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रमेहड़ा गांव जाइका पेयजल स्कीम से लाखों की मशीनरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रमेहड़ा गांव जाइका पेयजल स्कीम से लाखों की मशीनरी चोरी
Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के तहत रमेहड़ा गांव में निमार्णाधीन जाइका पेयजल स्कीम की लाखों रुपये की मशीनरी चोरी हो गई है। हालांकि चोरी की शिकायत की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्रोजेक्ट अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को जानकारी दे दी गई है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी जब जाइका की पेयजल स्कीम में मीटर लगाने पहुंचे, तो जाइका स्कीम के अंदर रखे पंप, दो मोंटरें, किट बाल और लोहे की पाइप गायब थीं। इसकी देखरेख का जिम्मा कृषि विकास संगठन रमेहड़ा को सौंपा गया था। कृषि विकास संगठन रमेहड़ा के उपाध्यक्ष हंसराज शर्मा ने कहा कि जाइका की पेयजल स्कीम से तीन से चार लाख रुपये की मशीनरी बीते दिनों गायब हो गई। वहीं, जाइका प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि इसके बारे में पता चला था। इसकी शिकायत की गई है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन