फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Machine worth Rs 1.18 crore installed in medical college, 600 tests can be done in an hour

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में 1.18 करोड़ की मशीन स्थापित, एक घंटे में हो सकेंगे 600 टेस्ट

Sat, 16 Sep 2023 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें स्थापित की जा रही हैं। अस्पताल की क्रस्ना लैब में एक और मशीन स्थापित कर दी है। इस नई मशीन का नाम स्नाइब मैग्लुमी एक्स 8 है। इसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपये है। यह मशीन एक घंटे में 600 टेस्ट करने में सक्षम है और 15 मिनट में रिजल्ट दे देती है। इस मशीन का इस्तेमाल महिला व पुरुष दोनों के हारमोंस, कैंसर मेकर, विटामिन टेस्ट आदि करने के लिए किया जाता है। दो दिन पूर्व ही यह मशीन अस्पताल की क्रस्ना लैब में स्थापित की गई है और अस्पताल में इसकी सुविधा मरीजों को मिलनी शुरू हो गई है। अस्पताल में कुछ दिन पूर्व ही होरिबा यूमिजन 1500 मशीन भी स्थापित की गई है। अब क्रस्ना लैब में स्नाइब मैग्लुमी एक्स 8 मशीन भी स्थापित कर दी है ताकि मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा सकें। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक दिन में 2000 से 3000 टेस्ट रोजाना किए जाते हैं। ऐसे में आधुनिक उपकरणों से लैस मशीनें स्थापित कर दी गई है। मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बारे में क्रस्ना लैब हमीरपुर के अधिकारी धीरज शर्मा ने कहा कि स्नाइब मैग्लुमी एक्स 8 मशीन इंस्टॉल कर दी है। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed