फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MA classes will start in Sujanpur College from this session: Rana

सुजानपुर महाविद्यालय में इसी सत्र से शुरू होगी एमए की कक्षाएं : राणा

Sat, 24 Feb 2024 01:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
MA classes will start in Sujanpur College from this session: Rana
सुजानपुर कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यतिथि। स्रोत: स
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस सत्र से एमए की कक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश शिक्षा मंत्री ने इस विषय पर सहमति जताई है। महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए की कक्षाएं लगती हैं लेकिन सीटें मात्र 40-40 थीं। इसे बढ़ाकर 60 कर दिया गया है। महाविद्यालय सुजानपुर की यह पुरानी मांग थी, जिसे पूरा करवा दिया गया है। महाविद्यालय सुजानपुर में बेहतर शिक्षा का माहौल बने, अत्याधुनिक तरीके का भवन हो, तमाम बातों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जो मांग उनके सामने लाई गई है, उसे पूरा करवाया जाएगा। महाविद्यालय सुजानपुर के छात्र बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर महाविद्यालय के छात्र खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. एएस बनियाल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, पहाड़ी नाटी, लोक गीत, समूह गान, नाटक, स्वागत गीत सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज उपप्राचार्य विभा ठाकुर सहित तमाम स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed