{"_id":"69ebd80040dbd498ea0791b4","slug":"lpg-crisis-in-uhal-cylinders-not-available-even-after-waiting-for-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-191396-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊहल में एलपीजी संकट... घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊहल में एलपीजी संकट... घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले सिलिंडर
Sat, 25 Apr 2026 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए ऊहल पहुंची महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊहल (हमीरपुर)। रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऊहल और आसपास की करीब पांच से छह पंचायतों के लोग पिछले एक महीने से गैस सिलिंडर का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदों के साथ शुक्रवार को जब एलपीजी की गाड़ी ऊहल पहुंची, तो लोगों को राहत की बजाय और निराशा ही हाथ लगी।
ऊहल में घंटों इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका। सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य उपभोक्ता वितरण स्थल पर पहुंच गए थे। कई लोग दूर-दराज के गांवों से आए और घंटों कतार में खड़े रहे, लेकिन दिनभर सर्वर न चलने के कारण एक भी सिलिंडर का वितरण नहीं हो पाया। शाम करीब चार बजे तक लोग इंतजार करते रहे, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते पूरी प्रक्रिया ठप रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले ही एक महीने से क्षेत्र में गैस की भारी कमी बनी हुई है और जब गाड़ी आई भी, तो सर्वर की खराबी ने स्थिति और बिगाड़ दी। महिलाओं को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बुजुर्गों के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना बेहद कठिन साबित हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वर की समस्या को ठीक किया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस पूरी स्थिति ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुबह से गैस सिलिंडर लेने के लिए खड़ा था। कामकाज छोड़कर आया हूं। अब बिना सिलिंडर के निराश होकर जाना पड़ रहा है। विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। -देशराज, निवासी लड़ियार
एक तो पहले ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। सर्वर की समस्या के चलते पूरा दिन खराब हो गया। बिना गैस सिलिंडर के अब घर जा रहा हूं। -रमेश, निवासी ऊहल
घंटों तक यहां पर खड़ा रहा। दिनभर धूप में बेहाल हो गया। सर्वर की समस्या के कारण सिलिंडर का वितरण ही नहीं हुआ। -विजय, निवासी लड़ियार
बड़ी उम्मीद से गैस सिलिंडर लेने के लिए आया था। विभाग को समय पर सिलिंडर वितरण कर लोगों को सहूलियत देनी चाहिए। -जुल्फी राम, निवासी ऊहल
सर्वर डाउन की शिकायत मिली थी। बिना ओटीपी के सिलिंडर नहीं दिया जा सकता है। -रीतिका चौहान, एरिया प्रबंधक, सिविल सप्लाई हमीरपुर