{"_id":"68658409bafe9df2570bb467","slug":"locks-on-the-gate-of-the-playground-in-the-childrens-school-plan-to-close-it-in-the-rainy-season-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160122-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल में मैदान के गेट पर लगे \nताले, बरसात में बंद करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल में मैदान के गेट पर लगे ताले, बरसात में बंद करने की योजना
Thu, 03 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान के गेट पर लगा नोटिस। संवाद।
हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान वीरवार को आम लोगों के लिए बंद रहेगा। मैदान में घास लगाने के कार्य के चलते बुधवार दोपहर को इसे बंद कर दिया गया। मैदान में घास लगाने वाले ठेकेदार पर अक्तूबर 2025 तक मैदान की देखरेख का जिम्मा है।
ऐसे में मैदान में घास के रखरखाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। इन दिनों बरसात से प्रचूर मात्रा में पानी भी उपलब्ध है, ऐसे में मैदान में घास लगाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मैदान के जिन हिस्सों में घास नहीं है, वहां पर बरसात का फायदा उठाकर घास उगाई जा सके।
करीब डेढ़ साल तक यहां पर घास उगाने के लिए ठेकेदार की ओर से कार्य किया गया है। अब मैदान में अच्छी घास उग गई है। हर माह के अंतिम चार दिन इस मैदान को आम लोगों के लिए बंद रखा जाता है और इस दौरान घास के रखरखाव का कार्य किया जाता है। अब बरसात में एक से दो माह तक मैदान को बंद किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय एक-दो दिन के भीतर होगा।
विज्ञापन
ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त बैठक के बाद स्कूल प्रबंधन इस पर निर्णय लेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि वीरवार को मैदान बंद रहेगा। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। संवाद