{"_id":"653d5776dd0207b903087954","slug":"locks-are-hanging-on-the-toilets-of-the-open-defecation-free-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12370-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खुले में शौच मुक्त जिले के शौचालयों पर लटके हैं ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खुले में शौच मुक्त जिले के शौचालयों पर लटके हैं ताले
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को खुले में शौच मुक्त घोषित तो कर दिया गया है लेकिन नगर परिषद हमीरपुर के कई शौचालयों में कर्मचारियों ने ताले लटका रखे हैं। इससे शहर में त्योहारी सीजन के दौरान खरीदारी करने के लिए आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जो शौचालय नगर परिषद ने खुले रखे हैं, वहां पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे यात्रियों को इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि शौचालय कहां स्थित है। हिमाचल प्रदेश का सबसे शिक्षित जिला होने के बावजूद यहां पर स्मार्ट शौचालय है ही नहीं।
नगर परिषद के टाउन हाॅल के बिल्कुल सामने शिवनगर की ओर जाने वाली गली में एक शौचालय को कबाड़ घर बनाया गया है। इससे हर तरफ कबाड़ से भरी हुई बोरियां सफाई कर्मचारियों ने भरकर रखी हुई हैं। विभागीय अधिकारी से कारण जानने पर बताया गया कि इन सभी शौचालयों का जल्द ही नवीनीकरण किया जाना है। इसलिए इस शौचालय को फिलहाल बंद रखा हुआ है। इस गली के साथ लगने वाले शिव नगर मोहल्ले के लोगों रणजीत सिंह, अरविंद खन्ना, मुन्ना वर्मा, विनोद, मास्टर दुग्गल, ज्योति खन्ना, कृष्णा देवी व संतोष का कहना है कि इस शौचालय को बंद कर देते से शिव नगर मोहल्ला की गली में गंदगी फैली रहती है। इस बारे में वे कई बार नगर परिषद हमीरपुर को आगाह कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
उधर, सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारी भी शौचालय बंद होने के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं, राजकीय कन्या स्कूल हमीरपुर के पास नगर परिषद के एक दूसरे शौचालय पर भी ताला लटका हुआ है। इससे यहां पर शौच जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शौचालयों की मरम्मत करवाई जानी है। इसके अलावा नगर परिषद के के सामने वाले शौचालयों को भी बंद रखा गया है। मरम्मत कार्य के बाद इसे खुलवाया जाएगा।