{"_id":"68a8cd0bb1e49b1f040bf48b","slug":"local-traders-will-raise-the-slogan-of-we-are-we-will-remain-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-164546-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हम हैं हम रहेंगे का नारा बुलंद करेंगे स्थानीय व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हम हैं हम रहेंगे का नारा बुलंद करेंगे स्थानीय व्यापारी
Sat, 23 Aug 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला व्यापार मंडल हमीरपुर का वार्षिक सम्मेलन 24 अगस्त रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में जिलेभर से अलग-अलग ट्रेड से जुड़े व्यापारी शिरकत करेंगे।
पहली बार हमीरपुर में व्यापारियों का जिला स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, बड़सर, जाहू, भोरंज से करीब 20 व्यापार मंडलों से व्यापारियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। व्यापार मंडल के प्रधान ने कहा कि हम हैं हम रहेंगे के नारे को लेकर व्यापारियों से उनके सुझाव लिए जाएंगे।
व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रेस सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर्स एलायंस के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश धवन शिरकत करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में आबकारी एवं कराधान विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर गगनेश कुमार गुप्ता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर व्यापार मंडल हमीरपुर की गतिविधियों और व्यापारियों को आने वाली चुनौतियों के मुद्दे पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे।