{"_id":"574d71924f1c1b7d2810a151","slug":"liqour-overcharging-may-cause-cancellation-of-vend-s-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार ओवरचार्जिंग करते पकड़े तो लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार ओवरचार्जिंग करते पकड़े तो लाइसेंस रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
ठेकों की ओवरचार्जिंग पर शिकंजा कसने की तैयारी।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरचार्जिंग करने वाले शराब ठेकेदारों पर एक्साइज विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शराब के शौकीन अब शराब के ठेकों पर नहीं लुटेंगे। जिला हमीरपुर के अधिकांश शराब ठेकों पर आए दिन ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
100 से 105 रुपये की बीयर को फ्रिज में ठंडा करने की एवज में 130 से 135 रुपये वसूले जा रहे हैं। बिल मांगने पर शराब के ठेकों पर सेल्समैन के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। एक हफ्ते के भीतर हमीरपुर में चल रहे सभी शराब ठेकों के बाहर फ्लैक्स बोर्ड लगाने का दावा विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड पर देसी और अंग्रेजी हर तरह की बोतल के रेट प्रदर्शित होंगे। इन बोर्डों पर असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (एईटीसी), ईटीओ और इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर भी लगाए जाएंगे। जिला में करीब 120 शराब ठेके चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में तीन एल-1 और आधा दर्जन एल-13 गोदाम हैं जहां से अंग्रेजी और देसी शराब की सप्लाई ठेकों के लिए होती है। मार्च माह में शराब ठेकों की नीलामी से प्रदेश सरकार को करीब 45 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। इसके बावजूद ग्राहकों को आए दिन शराब के ठेकों पर उलझना पड़ रहा है।
शराब ठेकों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिल रही हैं। एक हफ्ते में सभी शराब ठेकों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। इस पर रेट लिस्ट समेत अधिकारियों के नंबर डिस्पले होंगे। सेल्समैन को हर हाल में ग्राहक को बिल देना होगा। तीन बार शिकायत मिलने पर दुकान का लाइसेंस रद्द हो सकता है।
- रविंद्र कुमार, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हमीरपुर