फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard stood in front of school bus in Bharedi, panic among people

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में स्कूल बस के सामने खड़ा हो गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 16 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। कस्बा भरेड़ी में सोमवार को एक निजी स्कूल के पास सुबह 9 बजे के आसपास स्कूल बस के आगे तेंदुआ आ गया। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, जिससे बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने कहा कि सुबह 6 बजे के करीब भी स्कूल परिसर के नजदीक तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। हालांकि उस समय स्कूल में बच्चों की आवाजाही नहीं थी, लेकिन 9 बजे के करीब स्कूल बस के सामने तेंदुआ आ गया, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में कुलदीप, राकेश पंकज ने कहा कि तेंदुआ कभी भी किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकता है, इसलिए इसे समय पर पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाए जाएं और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। वहीं, वन परिक्षेत्र भरेड़ी के वनरक्षक शुभम ने कहा कि शीघ्र ही यहां पर पिंजरा लगाए जाएगा, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed