{"_id":"65e9c4f127b6e6c3660f2290","slug":"leopard-attacked-and-injured-the-cook-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123115-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए ने हमला कर रसोइये को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए ने हमला कर रसोइये को किया घायल
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। त्रिलोकपुर बडैहर जंगल से सटे भोरंज उपमंडल की धमरोल पंचायत के जोल-कोहटा गावं में पैदल घर जा रहे कमलेश कुमार पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। कमलेश रसोइये का काम करता है। इससे ग्रामीणों विशेष कर स्कूली बच्चों को दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना बीते बुधवार शाम की है। हमले में घायल कमलेश कुमार पुत्र रत्न चंद गांव जोल-कोहटा अपने घर पैदल जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला किया। तेंदुए के हमले पर कमलेश कुमार ने जोर-जोर से शोर मचाया और शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। शोर सुनकर व लोगों को आते देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस हमले से कमलेश की टांगों में खरोंचें आई हैं। इससे पहले भी जोल गांव में एक व्यक्ति को तेंदुआ घायल कर चुका है। इसी तरह सुलगवान से भरेड़ी वाया बडैहर सड़क पर जंगल में तेंदुए ने मोटरसाइकिल सवार पर भी हमला
किया है। उधर, वन रक्षक शुभम का कहना है कि इस घटना की सूचना मिली है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अकेले जंगल की ओर न जाएं। अगर जरूरी हुआ तो पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
किया है। उधर, वन रक्षक शुभम का कहना है कि इस घटना की सूचना मिली है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अकेले जंगल की ओर न जाएं। अगर जरूरी हुआ तो पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन