{"_id":"6894fa68b3fde337f5004eb3","slug":"legal-services-clinic-opened-at-district-level-for-military-families-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163266-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सैनिक परिवारों के लिए जिला स्तर पर विधिक सेवा क्लीनिक खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सैनिक परिवारों के लिए जिला स्तर पर विधिक सेवा क्लीनिक खुला
Fri, 08 Aug 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में जिला स्तरीय विधिक सेवाएं क्लीनिक के शुभारंभ पर उपस्थित व
हमीरपुर। सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आरंभ की गई वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत अब जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में भी जिला स्तरीय विधिक सेवा क्लीनिक खोल दिया गया है।
वीरवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया ने शिमला में आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए वर्चुअल माध्यम से जिला हमीरपुर के विधिक सेवा क्लीनिक का भी शुभारंभ किया। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में भी इस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया तथा विधिक सेवा क्लीनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्या प्रकाश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा, अन्य अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कुछ दिन पहले 26 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के सैनिक बोर्डों में वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत विधिक सेवा क्लीनिकों का शुभारंभ किया था। उस समय हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिक निगम के परिसर में विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित किया गया था। अब हमीरपुर में ही जिला स्तर पर भी विधिक सेवा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है।