{"_id":"6a95bffb522f789d2d0aa69d","slug":"learning-circles-for-children-will-be-organized-in-schools-on-teachers-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-206677-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिक्षक दिवस पर स्कूलों में लगेगी बच्चों की पढ़ाई की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिक्षक दिवस पर स्कूलों में लगेगी बच्चों की पढ़ाई की चौपाल
Tue, 01 Sep 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षक दिवस पर जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था को लेकर शिक्षक-अभिभावक आमने-सामने होंगे। 5 सितंबर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला शिक्षा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धि स्तर और स्कूल विकास से जुड़े 14 बिंदुओं पर चर्चा होगी।
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को संवाद में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों को नई शिक्षा नीति, मूल्यांकन प्रणाली, ग्रेडिंग व्यवस्था और विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों की पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।
पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी जोर
संवाद में बच्चों की पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। निपुण भारत अभियान के तहत अभिभावकों को घर पर बच्चों के साथ अधिक समय बिताने और उन्हें पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल विकास में भी देंगे सुझाव
स्कूल विकास योजना तैयार करने में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रगति और स्कूल से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
साल में तीन संवाद
शैक्षणिक सत्र में तीन शिक्षा संवाद आयोजित होंगे। पहला 5 सितंबर, दूसरा 31 दिसंबर और तीसरा 28 फरवरी को होगा।
शिक्षा संवाद में अभिभावकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रगति की जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई में निपुण बनाया जा सके। -सुनील कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता