फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Law and order deteriorated during the tenure of the Congress government: Agnihotri

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल कानून व्यवस्था चरमराई : अग्निहोत्री

Tue, 14 Apr 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Apr 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Law and order deteriorated during the tenure of the Congress government: Agnihotri
नादौन शहर में पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिला
नादौन शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, नारेबाजी भी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत शहर में सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। यह रैली नादौन इंद्रपाल चौक पर खत्म हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का साढ़े तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटा है। सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट, फिरोती, गैंगवार, गोलीबारी और महिला उत्पीड़न के मामलों में बहुत वृद्धि हुई है।



विकास के नाम पर प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। साढ़े तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर कुल कर्ज 1.10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। साथ ही पेट्रोल-डीजल पर भारी वैट लगाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है। इस मौका पर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पठानिया, रिंपल, केश्व, पूर्व उपप्रधान योगराज, तरूण कपिल, शहरी इकाई अध्यक्ष मोहनी, विरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed