{"_id":"5e46cf438ebc3ee5ff245bf4","slug":"laptop-distributed-hamirpur-hp-news-sml324384127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के मेधावी विद्यार्थियों को 17 से मिलेंगे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के मेधावी विद्यार्थियों को 17 से मिलेंगे लैपटॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दसवीं और जमा दो बोर्ड कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। जिनका वितरण 17 फरवरी से उप शिक्षा निदेशक (उच्चतर) हमीरपुर के कार्यालय से शुरू किया जाएगा। इसमें वर्ष 2017-18 के दसवीं कक्षा के 621 प्राप्त अंकों तक, जमा दो विज्ञान संकाय के 437 प्राप्त अंकों तक, जमा दो वाणिज्य संकाय के 410 प्राप्त अंकों तक तथा जमा दो आर्ट्स के 392 प्राप्त अंकों तक के विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
उप-शिक्षा निदेशक (उच्चतर) हमीरपुर अजय पटियाल ने बताया कि इसके लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के प्रभारियों (उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला) को निर्देश दिए हैं कि वह अपने विद्यालय के किसी अधिकृत सदस्य (प्राधिकृत पत्र सहित) विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की अनुप्रमाणित प्रति और विभाग की ओर से भेजे गए प्रपत्र को भरकर (फोटो सहित) लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि हमीरपुर शिक्षा खंड के तहत आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 17 फरवरी, 2020 को प्रात: सत्र 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हिम अकादमी स्कूल हीरानगर, गुरुकुल स्कूल तथा शाम के सत्र में 2 बजे से 5 बजे तक एसडी स्कूल दोसड़का हमीरपुर, सुपर मैग्नेट स्कूल, मैग्नेट स्कूल, ऐम स्कूल, ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर, जबकि 18 फरवरी को शेष बचे सभी सरकारी और निजी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च पाठशालाओं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बिझड़ी शिक्षा खंड के विद्यार्थियों को 19 तथा 20 फरवरी को, गलोड़ शिक्षा खंड के मेधावी विद्यार्थियों को 22 फरवरी को, भोरंज शिक्षा खंड के मेधावी विद्यार्थियों को 24 फरवरी, जबकि नादौन तथा सुजानपुर शिक्षा खंड के मेधावी विद्यार्थियों को उपरोक्त योजना के अंतर्गत 25 फरवरी को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।