फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Language is the carrier of the country's culture

देश की संस्कृति की वाहक होती है भाषा : प्रो. सूर्यवंशी

Tue, 24 Dec 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Dec 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Language is the carrier of the country's culture
एनआईटी हमीरपुर में हिंदी भाषा को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी। संवाद
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने की, जबकि बैठक का संचालन संस्थान के राजभाषा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव सुनील चौहान ने वार्षिक कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में क (कार्यालय) क्षेत्र में हिंदी के प्रगामी प्रयोग के लिए निर्धारित लक्ष्यों पर चर्चा की गई। प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय में हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रभाषा भी है। किसी भी देश की भाषा उसकी संस्कृति की वाहक होती है। जितनी भाषा सशक्त होगी उतनी ही संस्कृति और राष्ट्र सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed