फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   landlord stay in house guest

मकान मालिकों ने ठहराए हैं प्रवासी, नगर परिषद को नहीं जानकारी

Wed, 22 Apr 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर ( हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में प्रवासियों को कमरे में डेरा दे करके कुछ मकान मालिक किराए के नाम पर चांदी कूट रहे हैं। हैरत की बात है कि एक कमरे में आठ से दस लोग ठहराए हैं। महत्वपूर्ण पहलू है कि मकान मालिकों द्वारा ठहराए लोगों की जानकारी स्थानीय प्रशासन या नगर परिषद को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यहां ठहरे लोग होली मेले के दौरान सुजानपुर में विभिन्न प्रकार के कारोबार करने आए थे। लॉकडाउन के चलते दर्जनों लोग यहां फंस गए। नियमों के मुताबिक जहां प्रवासी लोगों की सूचना व पता आपराधिक घटनाओं को रोकने को लेकर पुलिस थाना में दर्ज करवाना आवश्यक है। वहीं दूसरी ओर किराएदार चाहे प्रवासी या स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला हो मकान मालिकों को नगर परिषद में भी दर्ज करवाना होता है।
विज्ञापन

मकान मालिकों ने कायदे कानून नजरअंदाज कर दिए हैं। प्रशासन अपनी जिम्मेवारी निभा कर बाकायदा इन प्रवासियों को राशन भी उपलब्ध करवा रहा है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान स्थिति का जायजा लेते हुए प्रशासन को अवगत करवा दिया है। नगर परिषद कुछ शुल्क भी मकान मालिक से लेती है। लेकिन मकान मालिकों ने अपने ऊपर किराएदारों रखने की एवज में लगने वाले टैक्स की अदायगी से बचने के लिए किराएदार ही नहीं दर्शाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कमरे और बंद दुकान में मकान मालिकों ने 8 से 10 कि संख्या में प्रवासी ठहराए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था पर सवाल पैदा हो गया है।
नगर परिषद के वार्ड 8 की पार्षद ज्योति शर्मा ने नगर परिषद अध्यक्ष के साथ मौके पर पाया कि मोहल्लों में लोगों ने बंद पड़ी दुकानों व कमरों में प्रवासी ठहराए हैं। एक एक कमरे में आठ से दस लोग ठहराए हुए हैं। जिनके सोशल डिस्टेंसिंग व शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने बताया कि प्रशासन को बाकायदा अवगत करवा दिया है तथा ऐसे ठहरे हुए प्रवासियों का किसी भी मकान मालिक ने रिकॉर्ड नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed