फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land sinking in Manihal, unsafe buildings vacated

Hamirpur (Himachal) News: मनिहाल में धंस रही जमीन, असुरक्षित भवन खाली करवाए

Fri, 25 Aug 2023 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मनिहाल में भूमि धंसने से खतरा पैदा हो गया है। भूमि धंसने की सूचना मिलते ही सुजानपुर प्रशासन मौके पर पहुंच गया। खुद तहसीलदार अशोक पठानिया ने मोर्चा संभालते हुए परिवारों को सुरक्षित करने का काम प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान प्रभावित परिवारों को फोरी राहत तिरपाल आदि भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ जिन घरों को नुकसान हुआ है और जो गिरने के कगार पर हैं, उन घरों को खाली करवाया जा रहा है। परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। तहसीलदार अशोक पठानिया ने कहा कि पंचायत के संपर्क मार्ग के नीचे से जमीन धंस रही है। गांव के लोगों को नुकसान हुआ है। पशुशाला, मकान, सार्वजनिक रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ मकानों को खतरा पैदा हुआ है। इन्हें खाली करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत मनिहाल पंचायत की बदहाल हालत के बारे में सुजानपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रणजीत सिंह ने गत दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपदा प्रभावित इस पंचायत के बारे में बताया था। प्रशासन को पंचायत का दौरा करने का आग्रह किया था। इसके बाद वीरवार को तहसीलदार सुजानपुर, कानूनगो चबूतरा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। आपदा प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन किया तो पाया कि गांव को जाने वाला रास्ता ढाई फीट तक धंस गया है। इससे दो गोशालाएं, एक मकान, एक आटा चक्की पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गई है और एक रिहायशी मकान को खतरा पैदा हो गया है। इसे प्रधान ने खाली करवा दिया है। प्रशासन की ओर से तीन तिरपाल उपलब्ध कराए गए हैं और पंचायत निवासी ज्ञान चंद पुत्र जागो राम को दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिहाल के गांव बेदधार में वार्ड सदस्य विजय कुमार के घर के आसपास की जमीन धंस गई है। विधि चंद पुत्र जागो राम गांव बेदधार की स्लेटपोश दो कमरे और आटा चक्की के आगे की दीवार लटक गई है। साथ लगता बिजली का पोल भी टेढ़ा हो जाने और तार टूटने से बिजली कुछ समय बाधित रही। विक्रम सिंह पुत्र हरि सिंह की गोशाला के दो पिलरों में दरारें आ गई हैं। शौचालय गिर गया है। ज्ञान चंद पुत्र जागो राम के घर का डंगा और आंगन गिर गया है। दिलीप सिंह पुत्र भगवान दास, सुभाष चंद पुत्र मिल्खी राम, देश राज पुत्र गरीबा दास के घर के साथ का डंगा सड़क सहित धंस गया है। तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया और खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआयना व नुकसान का आकलन किया और लोगों को अंतरिम अग्रिम राहत भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed