फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land selected for construction of residential school

Hamirpur (Himachal) News: आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन चयनित

Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में आवासीय विद्यालय बनने की कवायद शुरू हो गई है। कर दी गई है। बड़सर प्रशासन ने गांव कोहडऱा में आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए 55 बीघा जमीन का चयन किया है और जमीन से संबंधित दस्तावेज उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर को भेज दिए हैं। आवासीय विद्यालय को लेकर कोहडरा में जिस जमीन का चयन किया गया है वह उपयुक्त है।
विज्ञापन

अब शीघ्र ही उपयुक्त जमीन पर आवासीय विद्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। बड़सर के कोहडरा में आवासीय विद्यालय का निर्माण होने से जहां क्षेत्र के बच्चों को घर द्वार पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल परिसर में ही रहने की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

विधायक ने बड़सर महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं शुरू करने के लिए पत्र भी भेजा-
वहीं राजकीय महाविद्यालय बड़सर में इसी सत्र से एमए की कक्षाएं भी शुरू करने के लिए भी पत्र भेजा गया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को बड़सर महाविद्यालय में एमए की नए सत्र से कक्षाएं शुरू करने के लिए आग्रह पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़सर डिग्री कॉलेज में हिंदी, अर्थशास्त्र व इतिहास विषय में एमए की कक्षाएं नए सत्र से शुरू हो सकती हैं। वर्तमान में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थी स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए डिग्री कॉलेज हमीरपुर जा रहे हैं। उन्हें रोजाना 30 से 35 किलोमीटर का सफर एक तरफ तय करना पड़ रहा है। इससे समय और धन की बर्बादी भी हो रही है। अगर बड़सर कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होती हैं, तो इसका लाभ यहां के युवाओं को मिलेगा।
बड़सर में आवासीय विद्यालय को लेकर कोहडरा में 55 बीघा जमीन का चयन किया गया है। जमीन से संबंधित दस्तावेजों को आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।

-शशिपाल शर्मा, एसडीएम बड़सर।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कोहडरा में जमीन तलाशी गई है। इसके बाद अधिकारियों को आवासीय विद्यालय को लेकर अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक बड़सर विधानसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed