{"_id":"67cd8239cc182dcbb8054d8c","slug":"land-owners-in-faglot-are-adamant-on-marking-the-road-expansion-work-stopped-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-150228-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फगलोट में भूमि मालिक सड़क की निशानदेही को अड़े, विस्तार कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फगलोट में भूमि मालिक सड़क की निशानदेही को अड़े, विस्तार कार्य रुका
विज्ञापन
सचित्र
दो माह से जारी है बस्सी से तताहर 11 किलोमीटर सड़क का विस्तार कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के तहत चल रहे बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क का विस्तार कार्य भूमि विवाद के कारण रुक गया है। बस्सी से तताहर तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क का विस्तार कार्य दो माह से जारी है। अभी तक साढ़े छह किलोमीट सड़क बैलग से भरेड़ी तक एफडीआर तकनीक से तैयार हो पाई है। रविवार को भरेड़ी बाजार तक सड़क के तैयार करने का कार्य पूर्ण किया गया। साढ़े चार किलोमीटर भरेड़ी से तताहर तक अभी सड़क को उखाड़ने का कार्य जारी है। कक्कड़ पंचायत के फगलोट गांव के पास भूमि मालिकों ने सड़क के विस्तार कार्य का विरोध किया है। कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि फगलोट में ग्रामीण जगदीश चंद, विजय कुमार व त्रिलोक चंद ने सड़क के विस्तार कार्य का विरोध किया है। भूमि मालिकों का कहना है कि सड़क का विस्तार दोनों तरफ से किया जाना चाहिए न की एक तरफ से। उनकी मांग को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मानना चाहिए ताकि किसी भी भूमि मालिक का नुकसान न हो।
कोट
-बैलग से भरेड़ी तक की सड़क एफडीआर तकनीक से तैयार हो गई है। फगलोट में भूमि मालिकों की समस्या के कारण कार्य रूका है। यहां पर निशानदेही के बाद कार्य होगा। लेकिन पटवारियों की हड़ताल के कारण निशानदेही नहीं हो रही है।-प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग भरेड़ी