{"_id":"680d35444db51b0fdb0eb78f","slug":"land-not-found-work-of-indoor-stadium-in-hamirpur-limited-to-survey-only-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-154271-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नहीं मिली जमीन, सर्वे तक ही सिमटा \nहमीरपुर में इंडोर स्टेडियम का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नहीं मिली जमीन, सर्वे तक ही सिमटा हमीरपुर में इंडोर स्टेडियम का काम
Sun, 27 Apr 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जमीन के अभाव में जिला मुख्यालय हमीरपुर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य फाइलों में उलझ गया है। चार बार सर्वे के बाद भी विभागीय अधिकारियों को इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए दस कनाल भूमि नहीं मिल पाई है।
ऐसे में निर्माण कार्य शुरू न होने से बजट राशि के लैप्स होने का खतरा बना हुआ है। डेढ़ वर्ष पूर्व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शहर में एक जगह पर भूमि चिह्नित की गई थी, लेकिन जमीन कम होने की वजह से इस साइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, दो अन्य स्थानों के बाद लाहड़ में सर्वे किया गया, लेकिन भूमि कम होने से कार्य नहीं हो पाया।
शहरभर में भूमि न मिलने के कारण काम लटका हुआ है। विभागीय अधिकारी जगह न मिलने के कारण कार्य को शुरू कराने में विफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने गृह जिला हमीरपुर के दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम निर्माण करवाने की घोषणा की थी। निर्माण कार्य के लिए खेल विभाग को 35 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है, लेकिन अब निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हमीरपुर शहर में भूमि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी चार बार सर्वे कर चुके हैं, लेकिन सर्वे के दौरान भूमि न मिलने से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए 10 कनाल भूमि का होना आवश्यक है, लेकिन भूमि का न मिलना विभागीय अधिकारियों के लिए परेशानी बना हुआ है।