फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land allotted to the department for commercial complex

Hamirpur (Himachal) News: व्यावसायिक कांप्लेक्स के लिए विभाग के नाम हुई जमीन

Wed, 29 Apr 2026 12:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग ने भूमि की लेवलिंग आर पेड़ कटान का कार्य किया शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के दोसड़का के पास पंचायत समिति के व्यावसायिक कांप्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए ढाई कनाल भूमि ग्रामीण विकास विभाग के नाम ट्रांसफर हो गई है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि भूमि को ग्रामीण विकास विभाग के नाम कर भूमि की लेवलिंग और पेड़ कटान का कार्य शुरू कर दिया है। पहली किस्त 80 लाख रुपये भी प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता के पास जमा करवा दी है ताकि निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया समय से शुरू हो सके।




यहां पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने के लिए जगह मिलेगी। उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वर्तमान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए इधर-उधर स्टाल लगाने पड़ते हैं। इस पंचायत समिति के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण से महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed