फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lalin and Dhaned Panchayat delegation met SDM

Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम से मिला ललीन और धनेड़ पंचायत का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 27 Feb 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lalin and Dhaned Panchayat delegation met SDM
एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह से मिलकन अपनी आपत्तियां दर्ज करवाते हुए धनेड़ व ललीन पंचायत के लोग। स - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
हमीरपुर। ग्राम पंचायत धनेड़ और ललीन के ग्रामीणों ने पंचायतों को फरनोल वार्ड में शामिल करने पर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। वीरवार को दोनों पंचायतों से ग्रामीण मांग को लेकर एसडीएम हमीरपुर से मिले।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत धनेड़ और ललीन (विकास खंड हमीरपुर) को नए अधिसूचित परिसीमन के तहत पंचायत समिति वार्ड फरनोल में मिलाने को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाईं। प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया है कि पंचायत समिति फरनोल वार्ड लगभग 30 वर्षों से अकेला अलग वार्ड था। अब धनेड़ व ललीन पंचायतों को फरनोल वार्ड में मिलाना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत धनेड़ और ललीन दोनों पंचायतों का फरनोल से हटाकर अलग पंचायत समिति वार्ड बनाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि इससे इन पंचायतों का विकास रुक जाएगा। वहीं, एसडीएम ने लोगों की बात को सुना और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलबीर सिंह जमवाल, पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह कंवर, यशवीर जमवाल, बलबीर सिंह, सुशील शर्मा, बालक राम शर्मा, कर्म चंद, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed