फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ladarour Sawyer Fair will be held within the radius of 100 meters

Hamirpur (Himachal) News: 100 मीटर के दायरे में होगा लदरौर सायर मेला

Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा लदरौर में सायर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल भी यह मेला सड़क के किनारे ही होगा। इसके लिए भोरंज विधायक सुरेश कुमार, एसडीएम संजय स्वरूप पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंगलवार को मेले के लिए जगह का निरीक्षण किया। 16 सितंबर को होने वाले सायर मेले के लिए प्रशासन ने पंजाब नेशनल बैंक से लेकर डाकघर से आगे पट्टा की तरफ 100 मीटर तक जगह चिह्नित की।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज की झरलोग पंचायत कई वर्षों से लदरौर में सायर मेले का आयोजन करती आई है। यह मेला ऊना के कलखर वाया जाहू राज्य मुख्य मार्ग के किनारे करीब एक किलो मीटर तक लगता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इसके चलते आगामी वर्ष से मेले को सड़क के बाहर करने निर्णय लिया गया। मेले के आयोजन को लेकर आयोेेेजित बैठक में विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इन्हें विकसित करना बहतु जरूरी है। लदरौर सायर मेले को आकर्षक बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा लेकिन इसका आयोजन सड़क से बाहर करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले में मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि एक कार्य योजना बनाएं। ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि लदरौर सायर मेला काफी पुराना है इसे जिला स्तरीय बनाने का भी प्रयास रहेगा। इस मौके पर एसडीएम संजय स्वरूप ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए कि वे एक मेला कमेटी गठित करें ताकि मेले में व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। इस अवसर पर पूर्व भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मैहर, पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, झरलोग पंचायत प्रधान मोनिका, उप प्रधान अरुण ठाकुर, रंजना कुमारी, जसवंत सिह सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, राज सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed