फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lack of public support makes it challenging to improve rank in the cleanliness survey.

Hamirpur (Himachal) News: जनसहयोग की कमी से स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारना चुनौतीपूर्ण

Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lack of public support makes it challenging to improve rank in the cleanliness survey.
नगर निगम हमीरपुर के तहत विभिन्न जगहों पर कूड़ा। संवाद
हमीरपुर। लोगों के सहयोग की कमी के चलते स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम का टॉप-10 में स्थान हासिल करने का सपना इस बार भी मुश्किल नजर आ रहा है। यदि समय रहते लोग जागरूक नहीं हुए, तो इसका खामियाजा नगर निगम को उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में 48वां स्थान मिला था, जबकि उससे पहले यह 9वें स्थान पर था। ऐसे में इस बार रैंकिंग में सुधार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। हिमाचल में मई-जून के दौरान सर्वेक्षण टीमों द्वारा निकायों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारी सम्मानजनक स्थान पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आम लोगों की कम सहभागिता के कारण इन प्रयासों के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोग खुले में जहां जगह मिलती है, वहीं कूड़ा फेंक देते हैं। नालियों में भी अक्सर पॉलीथीन और अन्य कचरा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था लागू की है, बावजूद इसके लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रैंकिंग सुधारने के लिए निगम द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान के उपयोग को लेकर होर्डिंग्स लगाए गए हैं और खुले में कुत्तों को शौच न करवाने के लिए भी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
इसके बावजूद लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई न होना भी एक प्रमुख कारण है, जिसके चलते लोग खुले में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।


कोट :

शहर में लोगों को कूड़ा सफाई कर्मचारियों को देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे न केवल शहर की खूबसूरती को ग्रहण लग रहा है, बल्कि इसका असर रैकिंग पर भी पड़ सकता है। लोगों को चाहिए कि वह शहर को सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर के तहत विभिन्न जगहों पर कूड़ा। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत विभिन्न जगहों पर कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article