फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lack of basic facilities in Tehsil office Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: तहसील कार्यालय सुजानपुर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Tue, 01 Oct 2024 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic facilities in Tehsil office Sujanpur
तहसील कार्यालय सुजानपुर में विभिन्न कार्य करवाने के लिए पहुंचे लोग, जिन्हें बैठने की सुविधा नही
हमीरपुर। तहसील कार्यालय सुजानपुर में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रोजाना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से विभिन्न कार्य करवाने के लिए लोग तहसील कार्यालय में पहुंचते हैं, मगर यहां उन्हें न तो बैठने के लिए बैंच मिलते हैं और न ही पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुजानपुर में एक ही छत के नीचे उपमंडल अधिकारी, तहसील अधिकारी सहित अन्य विभागों के कार्यालय हैं। अधिकारी और कर्मचारियों की सुविधा का तो सचिवालय परिसर में पूरा रखा गया है, लेकिन तहसील कार्यालय में आम जनता के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई है। लघु सचिवालय परिसर में तहसील कार्यालय संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में रोजाना औसतन 200 लोग जमीन, प्रमाण पत्रों के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। तहसील कार्यालय में बैठने के लिए बैंच न होने के कारण लोगों को अपने कार्य खड़े-खड़े ही करवाने पड़ते हैं। वहीं, रोजमर्रा के काम से आने वाले लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो स्टांप वेंडरों और अधिवक्ताओं को वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए अपनी कुर्सियां देनी पड़ती हैं। हालांकि मजबूरन कई लोग आने जाने के लिए बने स्थान पर ही बैठे रहते हैं। इससे अन्य लोगों को भी आवाजाही करने में असुविधा होती है। तहसील कार्यालय में पहुंचे रमेश, अमित, संजीव, मोनू आदि ने कहा कि यहां व्यवस्थित तरीके से बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि यहां पर बैंच, कुर्सियों के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

एसडीएम सुजानपुर रोहित शर्मा ने कहा कि तहसील कार्यालय में जल्द ही कूलर सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि डीसी कार्यालय को फर्नीचर सहित अन्य चीजों की मांग भेज दी है। उम्मीद है जल्द ही यहां पर कूलर के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था भी लोगों को मिलेगी।

तहसील कार्यालय सुजानपुर में विभिन्न कार्य करवाने के लिए पहुंचे लोग, जिन्हें बैठने की सुविधा नही

तहसील कार्यालय सुजानपुर में विभिन्न कार्य करवाने के लिए पहुंचे लोग, जिन्हें बैठने की सुविधा नही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed