फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   labour union aggitation

विरोध दिवस मनाकर मजदूरों की आवाज की बुलंद

Fri, 22 May 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सीटू और अन्य 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सीटू से जुड़ी सभी यूनियनों ने शुक्रवार को कार्यस्थलों और गांवों में विरोध दिवस मनाकर मजदूरों की आवाज बुलंद की। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश हमीरपुर हरिकेश मीणा से मिला और मजदूरों के समक्ष आ रही समस्याओं को हल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सीटू के जिलाध्यक्ष प्रताप राणा, जिला सचिव जोगिंदर कुमार, सुरेश राठौड़, सुभाष, रवि और रवि कुमार शामिल रहे। जिलाभर में 500 से ज्यादा कार्यस्थलों और गांवों में हजारों मजदूरों ने विरोध कार्यक्रम में शिरकत की और ये मांगें सरकार के समक्ष रखीं। डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस ले। पैदल चल रहे मजदूरों को बस और रेल से मुफ्त घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। सभी परिवारों को 7500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जाए। सभी परिवारों को 6 माह तक 10 किलो राशन मुफ्त और मजदूरों की छंटनी बंद की जाए। बिजली, पानी, लोन की किस्तें माफ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed