{"_id":"64d53138e82ea5054f065854","slug":"laborer-of-nepali-origin-attempted-suicide-by-slitting-his-throat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-5553-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेपाली मूल के श्रमिक ने गला रेत कर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेपाली मूल के श्रमिक ने गला रेत कर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत हार नामक स्थान पर नेपाली मूल के व्यक्ति की ओर से गला रेत कर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बड़सर के एक ढाबा मालिक ने बताया कि नेपाली मूल का व्यक्ति 3 दिन पूर्व काम करने के सिलसिले में मेरे पास आया था। लेकिन वीरवार को उसने बाथरूम में जाकर अपना गला रेत कर आत्महत्या करने की कोशिश की। खून से लथपथ जब वह बाहर आया तो तत्काल उसे एंबुलेंस 108 में बैठा कर सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। उसने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इस संबंध में बड़सर के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि नेपाली मूल का व्यक्ति दो-तीन दिन पहले ढाबे पर काम करने के सिलसिले में आया था। उसने वीरवार को बाथरूम में जाकर चाकू से अपना गला रेत लिया। बताया कि बड़सर प्रशासन और पुलिस लोगों से बार-बार अपील कर रही है कि किसी भी प्रवासी को जब तक वह अपने पहचान नहीं बताता है और अपना नाम पुलिस में रजिस्टर नहीं करवाता है उसे न घर दिया जाए और न ही काम पर रखा जाए।