फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lab technician post vacant at Ayurvedic hospital for 19 months; public facing difficulties.

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में 19 माह से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त, जनता परेशान

Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मरीजों की जांच के लिए बनी लैब पिछले 19 माह से लैब टेक्नीशियन के इंतजार में है। टेक्नीशियन न होने के कारण अस्पताल में जरूरी जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विभाग ने आउटसोर्स आधार पर टेक्नीशियन रखने की कवायद की, लेकिन चयनित व्यक्ति के ज्वाइन न करने से मामला फिर अधर में लटक गया। इससे अस्पताल की लैब सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों द्वारा जांच लिखे जाने पर मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। कई मरीज निजी लैबों में जांच करवाते हैं, जबकि कुछ मेडिकल कॉलेज का रुख करते हैं, जहां उन्हें लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों और मरीजों ने सरकार से लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द जांच सुविधा बहाल करने की मांग की है।
कोट
लैब टेक्नीशियन के रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पद भर लिया जाएगा। -वनीता शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article