{"_id":"674dbbdab9a13549510bf094","slug":"kyc-personnel-did-not-get-rs-461-for-mobile-data-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-142214-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केवाईसी में जुटे कर्मियों को नहीं मिले मोबाइल डाटा के 461 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केवाईसी में जुटे कर्मियों को नहीं मिले मोबाइल डाटा के 461 रुपये
Mon, 02 Dec 2024 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Dec 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने पहले प्रदेशभर में शुरू हुई थी केवाईसी प्रक्रिया, अभी भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बिजली मीटरों की केवाईसी में जुटे कर्मियों को मोबाइल डाटा के डलवाने की राशि नहीं मिल पाई है। राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड की ओर से तीन महीने पहले केवाईसी करवाने के लिए आदेश जारी हुए हैं।
इनमें केवाईसी कार्य में सेवाएं देने वाले आउटसोर्स कर्मियों के साथ अन्य नियमित कर्मियों को मोबाइल डाटा के लिए 461 रुपये प्रति महीना दिए जाने थे, लेकिन तीन महीने बाद भी किसी भी कर्मी को रिचार्ज के पैसे नहीं मिले हैं। सभी कर्मी अपनी जेब से पैसे खर्च कर रिचार्ज करवाकर केवाईसी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ केवाईसी करने के लिए मोबाइल में जो ऐप डाउनलोड होनी है, वह भी कई मोबाइल में हो नहीं पा रही है। आउटसोर्स कर्मी पहले से ही कम वेतन पर अपना कार्य पूरा कर रहे हैं, लेकिन राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड की तरफ से पूरी सुविधाएं न मिलने से इन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। बिजली बोर्ड लिमिटेड हमीरपुर अधिशासी अभियंता नरेंद्र पाल का कहना है कि केवाईसी के लिए जो 461 रुपये मिलने हैं, अभी तक किसी भी एसडीओ ने इसके बारे में पत्र लिखकर सूचना नहीं दी है। जिन मोबाइल में एप नहीं चल रही हैं, एसडीओ इस बारे में सूचना दें। यदि वे सूचना देंगे तो बोर्ड सभी के मोबाइल में केवाईसी एप को सही तरीके से डाउनलोड करवाने के लिए प्रयासरत रहेगा।