फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kunal first in cycle race competition

साइकिल रेस प्रतियोगिता में कुनाल प्रथम

Sun, 31 Oct 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Kunal first in cycle race competition
नादौन में साइकिल दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ध? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। प्रदेशस्तरीय साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को नादौन में चिंतपूर्णी विकास समिति तथा सिद्धिविनायक वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा और विकास समिति के संयोजक अश्विनी धीमान ने कहा कि 50 किलोमीटर तक की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री राकेश पठानिया सहित प्रवीण शर्मा तथा विधायक बलबीर चौधरी ने अंब में किया।
विज्ञापन

पैडल रन ऑफ यूनिटी में प्रतिभागी अंब से नंदपुर, पंजोआ, नैंहरिया, रक्कड़ होते हुए नादौन पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने इसका समापन किया। सुबह 7.30 बजे अंब से आरंभ हुई इस प्रतियोगिता का समापन दिन में 11.30 बजे नादौन बस अड्डा के निकट हुआ। प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार तथा तीसरे स्थान के लिए 11 हजार रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पांच इवेंट हुए।
विज्ञापन

एमटीवी जूनियर 23 वर्ष से कम, सीनियर टीम में 23 वर्ष से अधिक, महिला वर्ग, विशेष तौर पर 50 वर्ष से अधिक लोगों के लिए अलग से इवेंट रखा गया था। यह इवेंट भाजपा मंडल नादौन के सहयोग से किया गया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आनंदपुर साहिब साइकिल एसोसिएशन के सदस्य विशेष तौर पर इसमें शामिल हुए। साइकिल दौड़ में 23 वर्ष से ऊपर की कैटेगिरी में प्रथम स्थान पर कुनाल, द्वितीय स्थान पर विशाल व तृतीय स्थान पर ओम चंदेल रहे। वहीं, लड़कियों में प्रथम स्थान पर रितिका, द्वितीय स्थान पर अनीता भारद्वाज रहीं। इसी के साथ चेस्ट नंबर विदाउट गियर कैटेगिरी में प्रथम स्थान पर हर्ष ठाकुर, द्वितीय स्थान पर कनिष्क व तृतीय स्थान पर विशाल रहे। वहीं, अंडर 23 वर्ष कैटेगिरी में पहले स्थान पर राजीव सिंह, दूसरे स्थान पर आकाश व तीसरे स्थान पर वंश कालिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed