फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kuldeep becomes Panchayat Secretary, head of union unit Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: कुलदीप बने पंचायत सचिव संघ इकाई नादौन के प्रधान

Sun, 28 Jul 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
रविवार को पंचायत सचिव संघ इकाई नादौन के चुनाव संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव संघ इकाई नादौन के चुनाव को लेकर पंचायत सचिवों की बैठक चुनाव प्रभारी शिव राज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें नादौन ब्लॉक के करीब चार दर्जन पंचायत सचिवों ने भाग लिया। इसमें संघ के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार को सर्वसम्मति से संघ की नादौन इकाई का प्रधान चुना गया। जबकि, विक्रम सरोच को वरिष्ठ उपप्रधान तथा रीना देवी को महासचिव तथा राहुल शर्मा को प्रेस सचिव चुना गया।


नवनिर्वाचित प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि शिव राज और सुरेंद्र कुमार को सह सचिव, प्रवीण लता को कोषाध्यक्ष, जगदीश चंद को मुख्य सलाहकार, सुरजीत सिंह को मुख्य संरक्षक चुना गया, जबकि जसवंत सिंह, यशवीर सिंह, दीप कुमार, राकेश कुमार, केवल कुमार, मीना कुमारी, देव राज, मुनीष कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पंचायत सचिव संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए राहुल शर्मा, कुलदीप कुमार, जसवंत सिंह, दीप कुमार, रीना देवी और प्रवीण लता को जिला प्रतिनिधि चुना गया है। नव निर्वाचित प्रधान कुलदीप कुमार ने उन्हें प्रधान चुनने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कहा कि मैं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा पंचायत सचिवों की समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से मुख्यमंत्री, मंत्री और उच्च अधिकारियों से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed