फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kudhar-Diyotsidh road to undergo transformation at a cost of 27 crore.

Hamirpur (Himachal) News: कुढ़ार-दियोटसिद्ध सड़क का 27 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Sat, 05 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kudhar-Diyotsidh road to undergo transformation at a cost of 27 crore.
कुढ़ार से दियोटसिद्ध को जाने वाली सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत कुढ़ार-दियोटसिद्ध सड़क के 24.5 किलोमीटर मार्ग के विस्तारीकरण और सुधार कार्य पर 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नाबार्ड के तहत स्वीकृत इस प्रोजेक्ट में सड़क को पांच मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क पर डंगों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बांटकर दो ठेकेदारों को काम सौंपा गया है। कुढ़ार से डुगाड़ और कुढ़ार से दियोटसिद्ध तक के हिस्से का निर्माण अलग-अलग ठेकेदार करेंगे।
विज्ञापन

दोनों को कार्य एक वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्ष तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदारों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए कटिंग, सोलिंग, वायरिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा। जरूरत के अनुसार रिटेनिंग वॉल और पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। जल निकासी के लिए आवश्यक स्थानों पर नई पुलियों का निर्माण भी होगा, जिससे बरसात में सड़क को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
करीब दो वर्ष पहले सड़क की कटिंग और प्रोटेक्शन का काम शुरू हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद कार्य रुक गया। अब नाबार्ड से 27 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद काम दोबारा गति पकड़ रहा है।
दियोटसिद्ध उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या उन लोगों की होती है, जो माता चिंतपूर्णी और ज्वालाजी के दर्शन के बाद दियोटसिद्ध पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और सुधार से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।



कोट :

ठेकेदारों को एक वर्ष के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करेंगे। निर्माण में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को उसे ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद पांच वर्ष तक सड़क की मेंटेनेंस भी ठेकेदारों को करनी होगी। -डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article