फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kritika Garg of Hamirpur Public School secures first place in the Math Olympiad (Junior Category).

Hamirpur (Himachal) News: मैथ ओलंपियाड जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल की कृतिका गर्ग प्रथम

Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kritika Garg of Hamirpur Public School secures first place in the Math Olympiad (Junior Category).
उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभागियों को सम्मानित करते उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर (सीबीएसई) में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। समारोह में मुख्यातिथि उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती और प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैथ ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल की कृतिका गर्ग ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल के आयुष्मान ने द्वितीय और हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अथर्व कपूर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल के हार्दिक प्रथम, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के आदवित राणा द्वितीय और एसडी पब्लिक स्कूल की कनिका राणा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अनिकेत कौंडल ने प्रथम, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के वासुधर शर्मा ने द्वितीय और आदर्श पब्लिक स्कूल हमीरपुर के पारस शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंस मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के बेस्ट थ्री मॉडल में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल दुगनेहरा के आइज़ाह, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की आराध्या शर्मा और मैग्नेट पब्लिक स्कूल की प्रज्ञा कौशल शामिल रहीं।
सीनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के भावेश कौंडल, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित ठाकुर और द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की भार्गवी ठाकुर ने बेस्ट थ्री मॉडल में स्थान बनाया।
साइंस क्विज में अदवान कालिया प्रथम
साइंस क्विज में जूनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के प्रथम स्थान पर अदवान कलिया एवं क्षितिज ठाकुर, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने रेयांश एवं अनाया गर्ग ने द्वितीय तथा एंजेलिना कैथ एवं आयुष शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एस डी पब्लिक स्कूल गौरी एवं सारा ने प्रथम, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के ओजस एवं नंदीश ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अध्रित एवं सात्विक ने तृतीय स्थान प्राप्त रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के चिन्मय शर्मा एवं विशेष डटवाल ने प्रथम, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अन्विता शर्मा एवं शाहीन आजमी ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अर्पिता ठाकुर एवं अरिजिता राय शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

साइंस एक्टिवटी कॉर्नर में अभिजय प्रथम
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अभिजय डोगरा प्रथम, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के अव्यान शर्मा द्वितीय तथा हमीरपुर पब्लिक स्कूल की इशिता शर्मा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के रौनव ठाकुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर के पीयूष कुमार द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल की आर्शिवी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल की शांभवी ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल की वैभवी शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊहल की खुशबू ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने यह जानकारी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed