फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Komal Rana selected in top five in Himachal's Got Talent

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल गॉट टैलेंट में कोमल राणा का टॉप फाइव में चयन

Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Komal Rana selected in top five in Himachal's Got Talent
नेरी महाविद्यालय की छात्रा कोमल राणा। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में बायो टेक्नोलॉजी तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल राणा ने हिमाचल गॉट टैलेंट में अपना नाम टॉप फाइव में दर्ज करवाकर नेरी महाविद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। शीघ्र ही कोमल राणा एक पंजाबी चैनल पर अपनी गायन कला का प्रदर्शन करेंगी। कोमल राणा ने कहा कि हिमाचल गॉट टैलेंट के तहत पिछले दिनों 30 जुलाई 2022 को एक ऑडिशन हुआ था। वहीं, 15 जुलाई 2022 को गौतम कॉलेज हमीरपुर में इसके लिए क्वार्टर फाइनल राउंड हुआ। इसमें प्रदेश स्तर पर छह जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जबकि, सेमीफाइनल जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन में 19 अगस्त 2022 को आयोजित हुआ। उसमें फाइनल के लिए 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह ग्रैंड फिनाले 16 नवंबर 2022 को आयोजित किया गया था। इसमें कई तरह के राउंड आयोजित किए गए थे। उनमें लोक गीत, गजल, पुराने गीत, भारतीय गीत आदि पर गायन कला को परखा गया। इस दौरान ही उन्होंने प्रदेश स्तर पर टॉप फाइव में अपना नाम दर्ज करवाया। इसके लिए बाकायदा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के डीन डॉ. सोम देव शर्मा, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों और संगीत अकादमी को दिया है। इस बारे में महाविद्यालय के डीन डॉ. सोमदेव शर्मा ने कहा कि छात्रा कोमल राणा पढ़ाई के साथ-साथ गायन अभ्यास भी करती रहती हैं। इसके लिए महाविद्यालय की ओर से भी अपेक्षित सहयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed