{"_id":"6262f1670439bc5f275de126","slug":"kohla-s-woman-dies-in-tractor-collision-hamirpur-hp-news-sml406525964","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से कोहला की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से कोहला की महिला की मौत
विज्ञापन
Kohla's woman dies in tractor collision
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत कोहला गांव की महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अरुण लेखा निवासी गांव कोहला डाकघर पैहरवीं तहसील बिझड़ी जिला हमीरपुर ने बड़सर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 20 अप्रैल को वह अपनी चाची प्रीतमो देवी (65) के साथ घर के साथ ही सड़क पर निजी कार्य से कोहला की तरफ जा रही थी।
रास्तेे में सामने की तरफ से संतोष कुमार निवासी गांव कोहला ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और चाची को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। इससे उसकी चाची को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। जहां शाम को उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 21 अप्रैल शाम को टांडा में उपचार के दौरान चाची की मृत्यु हो गई। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।