फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kohdra Panchayat will get the facility of a new building

Hamirpur (Himachal) News: कोहडरा पंचायत को मिलेगी नए भवन की सुविधा

Mon, 06 Oct 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। एक वर्ष से पशु औषधालय के कमरे में चल रहे कोहडरा पंचायत कार्यालय को अब शीघ्र ही नए भवन की सुविधा मिलेगी। सात अक्तूबर को बड़सर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद ग्रामीणों को नए आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर की सुविधा मिलेगी। पंचायत घर लंबे समय से बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया था। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों को आम सभा, समारोह सहित अन्य कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने मुख्यमंत्री के दौरे पर भवन का उद्घाटन करवाने का निर्णय लिया है। पांच वर्ष पूर्व कोहडरा क्याराबाग पंचायत से अलग होकर नई पंचायत बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पंचायत का कार्य पुराने क्याराबाग पंचायत घर से ही चलाया जा रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पशु औषधालय भवन का एक कमरा लेकर पंचायत का कार्य शुरू किया गया, लेकिन जगह कम होने से ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, अब नया भवन के मिलने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed