फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kharwad school's meritorious students were honored in the annual function.

Hamirpur (Himachal) News: वार्षिक समारोह में नवाजे खरवाड़ स्कूल के मेधावी

Mon, 01 Dec 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 01 Dec 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे
विज्ञापन

बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों को सजग रहना होगा : अतुल

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य शिशुपाल और स्टाफ ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अतुल कड़ोहता ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज और खरवाड़ में सीबीएसई की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। करहा में डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य प्रगति पर है। इससे आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चों का आधुनिक शिक्षा के साथ प्रतियोगात्मक शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज बच्चे और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए अभिभावकों को सजग रहना होगा। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य शिशु पाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुशीला शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed