फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Khanna and Indu arrived to distance Dr. Dhiman's displeasure

डॉ. धीमान की नाराजगी दूरी करने पहुंचे खन्ना और इंदु

Fri, 16 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Khanna and Indu arrived to distance Dr. Dhiman's displeasure
पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान के घर पर पहुंचे अविनाश राय खन्ना और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शुक्रवार को भोरंज से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान के घर जाकर उनसे मुलाकात की। बता दें कि डॉ. धीमान पिछले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन आम चुनाव 2017 में उनका टिकट काट दिया गया था। टिकट कटने से डॉ. धीमान और उनके समर्थक काफी नाराज चल रहे हैं। डॉ. धीमान आए दिन सार्वजनिक मंच पर यह कह चुके हैं कि अगर भाजपा हाईकमान ने उन्हें इस बार टिकट देने पर विचार नहीं किया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इसी के चलते प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद ने डॉ. धीमान को मनाने के मकसद से उनसे मुलाकात की और उनकी नाराजगियां जानीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भोरंज के विधायक एवं मुख्य उप सचेतक कमलेश कुमारी ने खन्ना का भोरंज पहुंचने पर टोपी व शॉल पहनाकर स्वागत किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल भोरंज के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों की रणनीति बनाई गई। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन

इसलिए कार्यकर्ताओं को भाजपा को रिपीट करने के लिए अभी से जुट जाना चाहिए। बैठक में भोरंज मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार, मंडल महासचिव अशोक ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, जिला सचिव अनिल कुमार, मंडल प्रेस सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, जिला महामंत्री अजय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed